जिले में पुलिस की अवैध हथियारों और मादक पदार्थां के खिलाफ कार्यवाही
श्रीगंगानगर जिला भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित होने के कारण संवेदनशील है। इसी कारण जिला पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता रखी जाकर ऐसे संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
एसपी हरीशंकर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस द्वारा जिले में मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थांे, अवैध हथियारों के खिलाफ मादक पदार्थांे की तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बातचीत में बताया कि पुलिस थाना लालगढ़ जाटान थानाधिकारी गुरमेल सिंह पुुलिस निरीक्षक को सूचना मिली कि आकाशदीप (20) पुत्र पिरा सिह निवासी मोहलां पुलिस थाना केसरीसिंहपुर हाल निवासी केरा चक थाना लालगढ़ जाटान बदमाश प्रवृति का है तथा वह गांव में कुछ लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादीयों से संपर्क होना बताकर धमकियां देता है।

No comments