लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी संभालेगा स्कूलों के टॉपर्स सम्मान की कमान
श्रीगंगानगर में सांध्य बॉर्डर टाइम्स द्वारा आयोजित होने वाले एजुकेशन एवं रोजगार मेले (9 से 11 अप्रैल 2026) में इस वर्ष शहर के विभिन्न स्कूलों के दसवीं व बारहवीं कक्षा के मेधावी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह की कमान लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी को सौंपी गई है, जो पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएगा। इस आयोजन के प्रायोजक श्रीमती चंद्रकला चांडक चेरीटेबल ट्रस्ट है।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। स्टॉल बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93580-35810 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments