Breaking News

एफडी के नाम पर 15 लाख की ठगी


लालगढ़ जाटान में एफडी के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लालगढ जाटान थाना पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गणेशगढ़ निवासी राम सिंह पुत्र हाकम सिंह जाति कुम्हार निवासी गणेशगढ ने रिपोर्ट दी कि उसने को-ऑपरेटिव मिनी बैंक शाखा डूंगरसिंहपुरा में 5 लाख रुपये की एफडी करवाई थी, जबकि उसके पिता हाकमराम ने 10 लाख रुपये की एडी करवाई थी। यह एफडी बैंक कर्मचारी विनोद पुत्र सोहनलाल जाति कुम्हार निवासी डूंगरसिंहपुरा के माध्यम से करवाई गई थी।

No comments