Breaking News

फुटपाथ पर सो रहे मजदूर पर हमला


हनुमानगढ़ टाउन शहर में फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रमेश कुमार पुत्र आदराम जोगी निवासी चक सरदारपुरा मिलो का बास पीएस नोहर ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और 25 मार्च की रात किसान टायर दुकान के आगे फुटपाथ पर सो रहा था। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले बब्बू, खुशीराम, संजय और दीपक लाठियों से लैस होकर पहुंचे और उसे उठाकर मारपीट शुरू कर दी। 

No comments