कैमरे तोडऩे व घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर सदर थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन प्रथम निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई पर कैमरे तोडऩे तथा घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी महावीर सहारण पुत्र रावतराम जाट निवासी 22 मॉडल टाउन प्रथम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मॉडल टाउन निवासी अपने भाई बलवीर सहारण, उसकी पत्नी सौम्या, उसके पुत्र हनी व प्रिंस वगैरह के खिलाफ किसी बात से नाराज होकर गत 21 मार्च को उनके घर के सीसीटीवी कैमरे तोडऩे तथा जबरन घर में घुसकर परिवादी महावीर सहारण, उसकी पत्नी व माता के साथ मारपीट की। इस मामले की जांच एएसआई सुभाषचन्द कर रहे हैं।

No comments