Breaking News

जिले के स्कूलों को मिलेंगे छह करोड़


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने  श्रीगंगानगर जिले सहित राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को नामांकन के अनुसार पूरे सत्र में होने वाले कार्यों हेतु बजट जारी किया गया है। परिषद ने सत्र 2025-26 के लिए जारी इस कम्पोजिट स्कूल ग्रांट में श्रीगंगानगर जिले के प्रारंभिक शिक्षा के 1401 स्कूलों को 277 लाख रुपए एवं माध्यमिक शिक्षा के 537 स्कूलों के लिए 312.9 लाख रुपए जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। अब यह बजट जारी किया गया है जिसको 31 मार्च तक खर्च करना होगा नहीं तो लेप्स हो जाएगा। यहां के प्रधानाचार्यों का कहना है कि अभी तक उनके पास बजट की लिमिट नहीं पहुंची है।

No comments