Breaking News

प्रो. केदारनाथ शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि


श्रीगंगानगर ेके गांधी और जननायक पूर्व गृह मंत्री प्रोफेसर केदारनाथ शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर प्रो. केदार मंच द्वारा शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदमपुर रोड स्थित कल्याण भूमि में उनकी समाधि स्थल और गोल बाजार के केदार चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष दलबारा सिंह बराड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकृष्ण कपिल, महासचिव शंकर असवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रो. केदारनाथ शर्मा के सुपौत्र नीरज गंगानगर, मनोज कपिल, लाजवंती शर्मा, ऊषा शर्मा, पंकज शर्मा, भोपाल असवाल और अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रो. केदारनाथ शर्मा को श्रीगंगानगर का 'गांधीÓ कहा जाता है। 

No comments