विश्व हिंदू परिषद ने इंजीनियर पवन के. गोयल का किया सम्मान
श्रीगंगानगर में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी में सदस्य मनोनीत होने पर वास्तु विशेषज्ञ इंजीनियर पवन के. गोयल का विश्व हिंदू परिषद द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मदेव जी व विहिप जिला अध्यक्ष उमाशंकर मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियर गोयल ने वास्तु, पर्यावरण व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्हें वर्ष 2011 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा 'वास्तु ब्रह्मर्षिÓ सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

No comments