अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन की कार्यकारिणी का गठन
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन की स्थानीय इकाई की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर गुरुवार को पदमपुर रोड स्थित बिश्नोई मंदिर में जिलाध्यक्ष सुनील सहारण की अध्यक्षता में आम बैठक आयोजित की गई।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल मांझू ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से अखिलेश गोदारा को जिला सचिव, लक्की बिश्नोई व अतुल रोझ को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रितेश गोदारा और राधेश्याम डेलू को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

No comments