रामायण पाठ संपन्न, हवन व अटूट लंगर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रायसिंहनगर में श्री नव दुर्गा मंदिर में नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नौ दिवसीय रामायण पाठ गुरुवार को अष्टमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा भक्ति-भाव से कीर्तन प्रस्तुत किए गए। देवी भजनों की मधुर धुनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

No comments