Breaking News

अन्न क्षेत्र राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ रोड स्थित अन्न क्षेत्र श्री राम मंदिर में श्रीराम नवमी पर शुक्रवार को श्री राम जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को गुब्बारों, फूलों व आकर्षक सजावट से सजाया गया तथा रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ठीक दोपहर 12 बजे शंख, घडिय़ाल व थालियां बजाकर भगवान श्रीराम के जन्म की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान मशीन से पुष्प वर्षा की गई और भक्तों ने जयकारों के साथ उत्सव मनाया। भजन संध्या में अभय शंकर स्वामी, राकेश यादव, संजय मित्तल, केके शर्मा सहित अन्य भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। ंकार्यक्रम के अंतर्गत छप्पन भोग, इत्र व पुष्प वर्षा, खिलौना वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 

No comments