Breaking News

फर्जी नंबर प्लेट वाली टैक्सी पकड़ी, बैग की तलाश में खुला बड़ा राज


जोधपुर में एक परीक्षार्थी का बैग तलाशने के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट से चल रही टैक्सी का खुलासा किया है। मामला उस समय सामने आया जब श्रीगंगानगर निवासी ज्ञानचंद अपने बेटे को परीक्षा दिलाने जोधपुर आए थे और रेलवे स्टेशन पहुंचते समय टैक्सी में बैग भूल गए।
बैग में मार्कशीट, पैन कार्ड, पासबुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व नकदी रखी हुई थी। सूचना मिलने पर अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से टैक्सी का रूट ट्रेस किया और वाहन का नंबर पता लगाया। मामले में उदयमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments