अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां, केदारनाथ पहुंची अधिकारियों की टीम
उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह और तैयारियां दोनों ही चरम पर हैं। कपाट खुलने की तारीखें तय होने के साथ ही प्रशासन अब व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
केदारनाथ धाम में अभी भी 3-4 फीट बर्फ जमी है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता पैदल रास्तों से बर्फ हटाकर रास्ता साफ करना है। श्रद्धालुओं को इस बार केदारनाथ और बदरीनाथ में नए अस्पताल मिलेंगे, जिससे आपातकालीन स्थिति में तुरंत इलाज मिल सकेगा। सड़कों पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने एक विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

No comments