Breaking News

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी


उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार सुबह तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है. खुपी के पास बुलेरो कार और प्राइवेट बस में टक्कर हुई है, जिसके बाद बस सड़क में पलट गई है. इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गयी है. जबकि 8 यात्री घायल हैं. सभी घायलों का रेस्क्यू कर हल्द्वानी सुशील तिवाड़ी अस्पताल भेज दिया गया है, जिसमें एक और यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से बस गंगोलीहाट जा रही थी. लेकिन खुपी के पास सड़क हादसे के बाद पलट गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. 

No comments