बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय पर बड़ा फैसला
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने अब दर्शन के निर्धारित समय को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। मंदिर के सेवायतों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे पहले से तय समय के अनुसार ही मंदिर के पट खोलें। साथ ही इस व्यवस्था की निगरानी हर सप्ताह की जाएगी।
समिति ने चेतावनी भी दी है कि यदि तय समय का पालन नहीं किया गया तो संबंधित सेवायतों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इस संबंध में समिति के सचिव द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है।

No comments