Breaking News

कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर बोला हमला, 50 से ज्यादा मरीं


कुरुक्षेत्र में झांसा गांव के सरकारी अस्पताल के पास कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला बोल दिया। इसमें 50 से अधिक भेड़ें मारी गईं। घटना से चरवाहा परिवार पर लगभग पांच लाख रुपये का आर्थिक संकट टूट पड़ा है। गांव सलपानी कलां निवासी कुलदीप ने बताया कि 10 महीने पहले उसने ब्याज पर पैसे लेकर 70 भेड़ें खरीदी थीं। 
रात करीब दो बजे 10 से 12 कुत्ते आए, जिन्हें उन्होंने भगा दिया। लेकिन आधे घंटे बाद कुत्तों का एक बड़ा झुंड दोबारा हमला करने लौटा, तब तक वे चारों सो चुके थे। 

No comments