जोधपुर के बिजनेसमैन से 68.71 लाख की ठगी
जोधपुर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप, फर्जी एप और नकली कंपनी के झांसे में फंसाकर एक युवक से 68 लाख 71 हजार रुपए हड़प लिए। पीडि़त को एप में करीब 6 करोड़ रुपए का फर्जी मुनाफा दिखाया जाता रहा, लेकिन वह रकम निकाल नहीं पाया।
ग्रुपों में शेयर मार्केट से जुड़ी टिप्स दी जाती थीं, जो शुरुआती समय में सही साबित हुईं। इससे उसका ग्रुप की जानकारी पर भरोसा हो गया।

No comments