अलवर की 22 और खानें हो सकती हैं बंद, सरिस्का से 1 से 10 किमी के दायरे में हो रहा है संचालन
सरिस्का टाइगर रिजर्व सेंचुरी से 1 से 10 किमी के दायरे में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी के बिना चल रही 22 खानें बंद हो सकती हैं। इसे लेकर खान विभाग ने डीएमजी उदयपुर को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। झिरी व टहला में यह खानें संचालित हैं। खान विभाग के मुताबिक 12 से 14 खानें सरिस्का सेंचुरी से 1 से 10 किमी के दायरे में आ रही हैं और उनके पास एनबीडब्ल्यूएल की एनओसी नहीं है।

No comments