Breaking News

भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक


भारत में भूकंप जोखिम को लेकर लागू किए गए नए सिस्मिक जोन-6 मानक को केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। भारतीय मानक ब्यूरो ने नई अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले लागू किया गया संशोधित भूकंपीय मानक अब रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही भवन निर्माण के लिए पहले वाला 2016 का मानक फिर से लागू कर दिया गया है। 
कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने नया भूकंपीय जोन मानचित्र लागू करने का एलान किया था। इस नए मानचित्र में पूरे हिमालयी क्षेत्र को सबसे अधिक भूकंप जोखिम वाले जोन-6 में रखा गया था। साथ ही देश के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से को मध्यम से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया था। 

No comments