बाड़मेर में 290 गांवों में टैंकर से होगा पानी सप्लाई
आगामी गर्मी को देखते हुए बाड़मेर जलदाय विभाग ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने 290 गांव और 842 ढाणियों को चिन्हित किया है, जहां टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे जल वितरण की लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
विभाग के अधिशासी अभियंता हजारीराम बालवा ने बताया - 1 अप्रैल से यह व्यवस्था पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में हर व्यक्ति को प्रतिदिन 10 लीटर पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

No comments