दिल्ली के करीब लगे भूकंप के तेज झटके: दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
आज सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बताया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 1 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई और इसकी गहराई जमीन के लगभग 5 किलोमीटर नीचे थी।हालांकि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, इसलिए कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

No comments