Breaking News

कोटपूतली में बादलों छाने से किसानों की चिंता बढ़ी


कोटपूतली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सरसों की कटाई जोरों पर है। इसी बीच आसमान में हल्के बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश होती है, तो खेतों में कटी हुई सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत सरसों की कटाई पूरी हो चुकी है, और किसान कटी हुई फसल की थ्रेशिंग में जुटे हैं। कुछ किसान अभी भी फसल काट रहे हैं, जबकि अन्य कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। गेहूं की फसल भी पककर तैयार हो चुकी है और उसकी कटाई भी शुरू हो गई है।

No comments