तेज गर्मी शुरू होते ही बीसलपुऱ बांध में रोज घट रहा 45 एमसीएम पानी
गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही पेयजल की मांग भी बढऩे लगी है। बढ़ती मांग को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बीसलपुर बांध से शहरों और गांवों में जलापूर्ति बढ़ाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं दूसरी ओर तापमान बढऩे से वाष्पीकरण में भी तेजी आने लगी है, जिससे बांध के जलस्तर में रोजाना गिरावट बढऩे लगी है।
बांध परियोजना के अनुसार पहले जलापूर्ति, वाष्पीकरण और नहरों से सिंचाई के लिए छोड़े जा रहे पानी के बाद प्रतिदिन 43 से 44 एमसीएफटी पानी घट रहा था, जो अब बढ़कर करीब 45 एमसीएफटी प्रतिदिन हो गया है।

No comments