Breaking News

थोक मंडी में टमाटर के दामों में हो रही बढ़ोतरी


राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज देसी व हाइब्रिड टमाटर के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। टमाटर के अलावा आज नींबू और बारीक हरी मिर्ची भी महंगी बिकी। भिंडी और ग्वार फली पहले से ही महंगे चल रहे हैं। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम यथावत दिखाई दिए। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थिर आलू प्याज मंडी में आज लहसुन के दामों में बढ़ोतरी देखी गई। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 30 से 100 रुपए के बीच बोले गए। लहसुन के अलावा आज आलू-प्याज के दाम यथावत रहे। 

No comments