Breaking News

चारधाम यात्रा: अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू हो रही है हेली सेवा की बुकिंग


उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की पूरी संभावना है। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग केवल उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की अधिकृत वेबसाइट या आईआरसीटीसी के माध्यम से ही की जाएगी।
हर साल कई लोग फर्जी वेबसाइटों के जरिए टिकट बुक करने के नाम पर ठगी का शिकार होते हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि श्रद्धालु केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। 

No comments