Breaking News

उदयपुर के 4 मकानों में चोरी की वारदात


उदयपुर के सलूंबर जिले के कूण थाना क्षेत्र में बीती देर चोरों ने चार घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक मकान से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार हनुमान मंदिर स्थित अजीत कुमार जैन के मकान में किचन की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी, दो पेटियां और एक सूटकेस के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया।
चोर यहां से करीब आठ तोला सोने के आभूषण, डेढ़ लाख रुपए नकद, चांदी की ज्वैलरी सहित सरकारी दस्तावेज भी ले गए। परिवार अलग कमरे में सोया हुआ था। उन्हें चोरी की खबर सुबह पता लगी।

No comments