गेहूं की सरकारी खरीद में पैकिंग और लिफ्टिंग कौन करेगा, अभी तक स्पष्ट नहीं
गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर राज्य सरकार अभी तक तैयारियां ही पूरी नहीं कर पाई है, जबकि गेहूं की आवक को मंडी में आने में लगभग एक महीने का समय बचा है। सरकार ने अभी तक गेहूं की खरीद के लिए सेंटर और खरीद एजेंसियां तो तय कर दीं लेकिन इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं का अभी तक कोई अता पता ही नहीं है। सरकार इस बार मंडी में आए गेहूं की सरकारी खरीद होने के बाद पैकिंग और लिफ्टिंग का जिम्मा स्थानीय आढ़त कारोबारियों को देना चाहती है। इस बार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले को शामिल किया गया है। लेकिन व्यापारियों ने इसके लिए अभी तक कोई सहमति नहीं दी है। इससे पहले यह काम ठेकेदार की ओर से किया जाता रहा है।

No comments