Breaking News

आवासीय मकानों पर लाल निशान लगाने का विरोध जताया


श्रीगंगानगर नगर विकास न्यास द्वारा सैक्रेड हार्ट स्कूल रोड पर आवासीय मकानों पर लाल निशान लगाने के विरोध में लोगों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। 
जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में बताया है कि नगर विकास न्यास कर्मचारियों द्वारा सैक्रेड हार्ट स्कूल रोड पर रहने वाले लोगों के आवासीय मकानों को अतिक्रमण मानकर लाल निशान लगा दिए गए हैं। जबकि इन लोगों के मकानों के पट्टे जारी हो रखे हैं। 

No comments