Breaking News

रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने जताया विरोध


श्रीगंगानगर में राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
एटक, सीटू, इंटक, एसोसिएशन, कल्याण समिति एवं बीएमएस शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि डीटीओ और पुलिस केन्द्रीय बस स्टेंड के सामने अवैध रूप से खड़े होने वाली लोक परिवहन बसों को वहां से हटाने का काम नहीं कर रही है। राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के मुताबिक अधिकारी रोडवेज श्रमिक संगठनों की मांग को गम्भीरता से नहीं ले रही है। 

No comments