जोधपुर में सूने घर से लाखों की चोरी:ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर
जोधपुर में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और कैश चुरा लिए। परिवार होली मनाने के लिए गांव गया हुआ था, और इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जब परिवार लौटा, तो उन्होंने घर में सामान बिखरा हुआ पाया।
इसके बाद परिवार ने माता का थान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

No comments