Breaking News

रिश्ता तय कर जेवरात व नकदी हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज


हनुमानगढ़ के भादरा थाना क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय कर जेवरात व नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव जाटाणा निवासी घनश्याम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसने अपने पुत्र मनीष का रिश्ता फतेहाबाद निवासी राकेश मेघवाल की पुत्री महक के साथ तय किया था। 3 सितम्बर 2023 को महक अपने परिजनों के साथ उनके घर आई, जहां पर पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत सोने-चांदी के जेवरात, 21 हजार रुपये नकद, कपड़े व अन्य सामान दिए गए।

No comments