Breaking News

चांडक रोड का खड्डा बना हादसों का कारण, सुधार की मांग


श्रीगंगानगर में वार्ड 33 के निवर्तमान पार्षद कमल चराया ने शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि बालाजी शॉपिंग मॉल के पास चांडक रोड पर बना गहरा खड्डा पिछले दो वर्षों से राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां से गुजरने वाली पुरानी पुलिया के ऊपर तकनीकी मानकों को नजरअंदाज कर सड़क निर्माण किया गया, जिससे यह समस्या बनी हुई है। हालात यह हैं कि महीने में कई दिन मार्ग अवरुद्ध रहता है और आसपास के घरों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है।

No comments