अमेरिका-ईरान युद्ध की आग में झुलसा दलाल स्ट्रीट, 56 लाख करोड़ स्वाहा
पश्चिम एशिया जारी युद्ध ने भारतीय शेयर बाजार को बुरी तरह झकझोर डाला है. मार्च के महीने में बाजार में कमजोरी इस कदर गहराई है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध आधे से अधिक शेयर अपने एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. डराने वाली बात यह है कि हर पांच में से एक शेयर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर तक फिसल गया है.
साल 2024 के अपने उच्चतम स्तर से अब तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 56 लाख करोड़ रुपये घट चुका है.

No comments