बीकानेर के 46 गांवों में लगे हाई-टेक मिल्क कूलर! अब दूध खराब होने की टेंशन खत्म
बीकानेर जिले में डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देते हुए उरमूल संघ ने पशुपालकों के हित में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. संघ द्वारा जिले के 46 गांवों की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में अत्याधुनिक बल्क मिल्क कूलर स्थापित किए गए हैं. इस तकनीक के आने से दूध की गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार दर्ज किया गया है. जिससे सीधे तौर पर हजारों किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है. यह पहल न केवल दूध की शुद्धता बढ़ा रही है. बल्कि बीकानेर के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले पशुपालकों की आय. सुरक्षा और उनके जीवन स्तर को भी पहले से कहीं बेहतर बना रही है.
उरमूल प्लांट मैनेजर ओमप्रकाश भांभू के अनुसार. कागासर सहित विभिन्न समितियों में 5000 लीटर क्षमता तक के बीएमसी लगाए गए हैं.

No comments