बदले मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादलों का डेरा है और नागौर शहर सहित मेड़ता क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए जिले में येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की आशंका जताई है। बेमौसम हो रही इस हलचल ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं क्योंकि वर्तमान में रबी की फसलों की कटाई का काम जोरों पर है।

No comments