राजस्थान स्थापना दिवस आज, पर बीजेपी मौन! कांग्रेसी ही दे रहे बधाई
राजस्थान के इतिहास में आज का दिन यानी 30 मार्च बेहद खास है। 1949 में आज ही के दिन रियासतों के विलय के बाद 'वृहत्तर राजस्थानÓ अस्तित्व में आया था। लेकिन 2026 में राजस्थान दिवस को लेकर प्रदेश दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। एक तरफ कांग्रेस और विपक्ष है जो आज 30 मार्च को स्थापना दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी भाजपा है जिसने यह उत्सव 11 दिन पहले यानी 19 मार्च को ही मना लिया है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल 30 मार्च 1949 की ऐतिहासिक तारीख को ही आधार मानते हैं। भजनलाल सरकार ने फैसला लिया कि राजस्थान दिवस अब अंग्रेजी तारीख के बजाय हिंदू पंचांग के अनुसार मनाया जाएगा।

No comments