Breaking News

अजमेर में नाले में पलटा अनियंत्रित ट्रेलर


अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के मंगरी चौराहे पर सोमवार को एक ट्रेलर बेकाबू होकर सर्विस लेन के नाले में पलट गया।हादसे के समय ट्रेलर में भारी लोहे का टावर लदा हुआ था और वह मुंबई से दिल्ली की ओर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, चलते-चलते ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

No comments