Breaking News

चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा करने पर एसपी-टीम का सम्मान


चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने का लॉकेट भी बरामद किया है। इस कार्रवाई पर लालासर गांव के ग्रामीणों ने चूरू एसपी निश्चयप्रसाद एम और दूधवाखारा पुलिस टीम का सम्मान किया।
यह घटना लालासर गांव के राजेश अपनी मां मंजू देवी के साथ खेत जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक पिकअप गाड़ी में सवार 3 बदमाशों ने मंजू देवी के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में दूधवाखारा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

No comments