Breaking News

प्लेटफॉर्म तक पहुंचना हुआ आसान; नहीं लगाना पड़ेगा 2 कि.मी. का चक्कर


जयपुर जंक्शन पर बनी नई सेकंड एंट्री बिल्डिंग को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने प्लेटफॉर्म से इस नई एंट्री बिल्डिंग को फुट ओवरब्रिज के जरिये जोड़ दिया है। इससे यात्री सीधे सेकंड एंट्री से प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे। इसके शुरू होने से यात्रियों को दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर खत्म हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अगले महीने के अंत तक इसे शुरू करने की तैयारी चल रही है।

No comments