पॉश कॉलोनी के पार्क में अचानक पेड़ गिरा, हादसा टला
अलवर में स्कीम-1 स्थित स्वामी दयानंद पार्क में सोमवार तड़के 4 बजे के आसपास पेड़ ट्रैक पर गिर गया। यह घटना सुबह-शाम नहीं हुई, वरना पार्क में घूमने वालों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। करीब 11 साल पहले कंपनी बाग में पेड़ की एक बड़ी शाखा गिरने से डॉ. ललित कुमार झालानी की मौत हो गई थी।
इस मामले में कोर्ट ने अलवर नगर निगम को परिजनों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिए थे। जानकारी के अनुसार, स्वामी दयानंद पार्क में एक सहजन का पेड़ तड़के 4 बजे के आसपास गिर गया। पेड़ रात में गिरा, इसलिए पार्क में कोई मौजूद नहीं था।

No comments