Breaking News

दो दिन पहले जारी हुआ बजट, एक दिन में खर्च करने होंगे साढ़े चार करोड़


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों नामांकन के अनुसार पूरे सत्र में होने वाले कार्यों के लिए बजट दिया जाता है, लेकिन इस बार वित्तीय वर्ष समाप्त होने के समय बजट जारी हुआ है, जिसको हर हालत में 31 मार्च तक खर्च करना विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं रहेगा। नहीं तो राशि लैप्स हो जाएगी।
बूंदी जिले के प्रारंभिक शिक्षा के 953 स्कूलों को 2 करोड़ 45 लाख रुपए एवं माध्यमिक शिक्षा के 303 स्कूलों को 1 करोड़ 98 लाख रुपए जारी किए गए है। इस राशि का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा अनिवार्य रूप से स्वच्छता एक्शन प्लान पर खर्च करना होगा। 

No comments