पंप मालिकों के 'तुगलकी फरमान', बिना सरकारी आदेश पोस्टर चस्पा
जयपुर में इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत क्या हुई, कई पंप संचालकों ने अपनी 'समानांतर सरकारÓ चलानी शुरू कर दी है। कई पंप संचालक खुद जज बन गए है। शहर के कई पंप मालिकों ने अपनी मर्जी से नियम बनाकर दीवारों और मशीनों पर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इन पोस्टरों पर साफ लिखा है।Óऑटो में 250 और कार में 500 रुपए से ज्यादा की गैस नहीं भरी जाएगीÓ। बिना किसी सरकारी आदेश के लागू की गई इस 'राशनिंगÓ ने जनता की नाक में दम कर दिया है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अब तक गहरी नींद में सोए हुए थे।

No comments