चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह ! पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख के करीब
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 6 मार्च से शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया ने अब एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 9.36 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, और यह संख्या तेज़ी से 10 लाख की ओर बढ़ रही है।
चारों धामों में से श्रद्धालुओं की पहली पसंद एक बार फिर बाबा केदारनाथ बने हुए हैं। कुल पंजीकरणों में सबसे बड़ा हिस्सा केदारनाथ धाम के लिए है, उसके बाद बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का नंबर आता है।

No comments