आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वीसी में लिया भाग
श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के खातों में यूनिफॉर्म की डीबीटी के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। वहीं श्रीगंगानगर जिला कलक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में सभी जिला एवं परियोजना मुख्यालय से उपनिदेशक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक के तहत लगभग 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
No comments