सेवानिवृत्त अधिकारियों की बैठक में स्वास्थ्य पर जोर
श्रीगंगानगर में सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति की मासिक बैठक सुखाडिय़ा पार्क स्थित कार्यालय में अध्यक्ष हरपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत ईश्वरीय वंदना व विश्व शांति की प्रार्थना के साथ हुई।इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अरोड़ा को समिति की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए बदलते मौसम में खान-पान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। बैठक में मार्च माह में जन्मे सदस्यों का सम्मान किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सदस्यों ने प्रस्तुतियां दीं।

No comments