कामदा एकादशी पर विशाल लंगर, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
श्रीगंगानगर में कामदा एकादशी के अवसर पर श्री सालासर सेवा समिति द्वारा सुदामा नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर के सामने विशाल लंगर का आयोजन किया गया।
प्रवक्ता सुशील अग्रवाल ने बताया कि लंगर में श्रद्धालुओं को कढ़ी-खिचड़ा, कढ़ी-कचौरी, जीरा लेमन व आइसक्रीम का प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments