सीबीएसई की बोर्ड एग्जाम की कॉपी चेक करने वाले टीचर्स को चेतावनी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल शिक्षकों को सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाली जानकारी शेयर करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। बोर्ड ने पाया कि कॉपी चेक करने वाले टीचर्स ऑनलाइन अपनी राय और अनुभव पोस्ट कर रहे थे, जिससे छात्रों और परीक्षा से जुड़े लोगों के बीच भ्रम और अफवाहें फैल सकती थीं।
एक सर्कुलर जारी किया गया, जिसमें सीबीएसई ने स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि मूल्यांकनकर्ता सार्वजनिक मंचों पर बोर्ड परीक्षा की मार्किंग प्रक्रिया पर चर्चा करने से बचें।

No comments