Breaking News

भरतपुर में स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी:7 यात्री घायल


भरतपुर में सवारियों से भरी स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसा सेवर थाना क्षेत्र के बांसी इलाके में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। सेवर थाना एसएचओ सतीश भारद्वाज ने बताया - स्लीपर कोच बस बरेली से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

No comments