रणथंभौर में बना राजस्थान का पहला टाइगर रिजर्व वेटेनरी हॉस्पिटल
विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. बाघों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए रणथंभौर में प्रदेश का पहला टाइगर रिजर्व वेटेनरी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है. अब तक यहां के वन्यजीव केवल एक डॉक्टर के भरोसे थे, लेकिन अब उन्हें विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उनके अपने घर में ही मिल सकेंगी.
इस अस्पताल की सबसे बड़ी खासियत यहां बनने वाली अत्याधुनिक लैब है. पहले वन्यजीवों की मौत या बीमारी की जांच के लिए सैम्पल बरेली भेजे जाते थे, जिसकी रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते थे.

No comments