राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं की परिणाम तिथि घोषित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम घोषित करने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, आरबीएसई इन कक्षाओं के परिणाम मार्च 2026 में जारी करेगा।
राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया पर सभी अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट किया कि कक्षा 5 और 8 के परिणाम 24 मार्च 2026 को एक साथ जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने ट्वीट में लिखा, राजस्थान बोडर्: 24 मार्च को जारी होगा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम।

No comments